Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति ने बनाई धरना की रणनीति

आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति ने बनाई धरना की रणनीति

11 अक्टूबर को प्रमुख अभियंता कार्यालय पर होगा ठेकेदारों का प्रदर्शन

गोरखपुर / (राष्ट्र की परम्परा)। आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष शरद कुमार सिंह की अगुवाई में हुई ।जिसमें 11 अक्टूबर को प्रमुख अभियंता कार्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन के सफलता की रणनीति बनाई गई।

बैठक को संबोधित करते हुए शरद सिंह ने कहा कि 11 अक्टूबर को होने वाला प्रदर्शन ठेकेदारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा । क्योंकि विभाग ठेकेदारों का शोषण कर रहा है जबकि ठेकेदार विभाग के ही अंग है । मगर अधिकारियों की तानाशाही के और रोज नए-नए अनावश्यक नियम लागू करने से ठेकेदार दिवालिया होते जा रहे हैं ।जिसके चलते धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है शरद सिंह ने कहा कि धरना में डिपाजिट मद का भुगतान करने, रॉयल्टी बंद करने ,वीआईपी कार्यक्रमों में ठेकेदारों द्वारा कराए गए कार्यों का भुगतान करने एवं शासनादेशों का पालन कराना प्रमुख मांग है। उन्होंने ठेकेदारों से उक्त कार्यक्रम में ताकत से शिरकत करने की अपील की।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments