Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या पहुंची अभिनेत्री कंगना रनौत ने किया रामलला का दर्शन पूजन

अयोध्या पहुंची अभिनेत्री कंगना रनौत ने किया रामलला का दर्शन पूजन

तेजस फिल्म की सफलता के लिए रामलला से मांगा आशीर्वाद

मोदी सरकार के प्रयास से मंदिर निर्माण का सपना हो रहा साकार-कंगना

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। चर्चित अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी नई फिल्म तेजस की सफलता के लिए भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेने गुरुवार को अयोध्या पहुंची।
गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे श्रीराम जन्मभूमि परिसर के वीआईपी गेट नंबर 11 से मंदिर के अंदर दाखिल हुई और भगवान राम लला का दर्शन पूजन किया। राम लला का दर्शन करते समय पुजारी ने कंगना रनौत का रामनामा भेंट कर स्वागत किया।
दर्शन पूजन के पश्चात अभिनेत्री कंगना रनौत ने निर्माणाधीन भगवान श्रीराम के मंदिर को भी देखा और तस्वीरें खींची। लगभग 10 मिनट तक कंगना रनौत भगवान रामलला को निहारती रही।
तत्पश्चात मीडिया से बात करने के बाद उन्होंने जय श्री राम का उद्घोष भी किया। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि आज मैं अयोध्या आई हूं। भगवान का भव्य मंदिर बन रहा है जो की ऐतिहासिक है।
उन्होंने कहा जिस प्रकार से ईसाई समुदाय के लिए वेटिकन सिटी बेहद पवित्र है, उसी प्रकार से अयोध्या का भी विकास हो रहा है और अयोध्या पूरे विश्व के लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगी।
उन्होंने कहा कि आज श्रीराम मंदिर और महाराज दशरथ जी का महल सीता रसोई सभी मंदिरों का सौंदरीकरण हो रहा है। यह सभी प्रमाण है कि भगवान राम का अयोध्या में जन्म हुआ। मंदिर निर्माण की प्रगति को देखने के बाद कंगना रनौत काफी खुश नज़र आईं।
उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मैं धन्यवाद देती हूं।मोदी सरकार के प्रयास से मंदिर निर्माण का सपना साकार हो रहा है। आज भगवान राम लला के दर्शन करने के लिए आई हूँ। अपनी आने वाली फिल्म तेजस जो की वायु सेना पर आधारित है उसमें राम मन्दिर का भी महत्वपूर्ण स्थान है। अपनी फिल्म की सफलता के लिए भगवान राम से आशीर्वाद मांगा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments