जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के ऊपर की जाएगी कार्रवाई सीडीओ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक हर घर जल योजना को सफल ना बनाने वाले अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही करने का सीडीओ ने दिया निर्देश आज विकास भवन सभागार में सीडीओ संजय कुमार मीना जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान अपने कार्यों के प्रति लापरवाह अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई करने का दिया निर्देश जल जीवन मिशन के अंतर्गत अधिकारियों को जल-जीवन मिशन योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन के जरिए पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जल-जीवन मिशन की चल रहे कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए निर्माणकर्ता संस्था से चर्चा की और कार्य को समय-सीमा में करवाया जाना सुनिश्चित करने को कहा। ग्रामीण आबादी को प्रदान किए जा रहे जल की आपूर्ति नियमित होती रहे, यह सुनिश्चित करना क्षेत्र के अधिकारी की जिम्मेदारी है। इस कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि समयबद्ध निर्धारित लक्ष्य-पूर्ति न करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। उन्होने कहा कि चरणबद्ध कार्यक्रम निर्धारित कर पूरे मनोयोग से दायित्वों का निर्वहन करे, जिससे समय पर निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जा सके। बैठक में जल जीवन मिशन नोडल अधिकारी विपिन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…

4 hours ago

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

6 hours ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

6 hours ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

6 hours ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

8 hours ago