संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 में मतगणना केन्द्रों पर कोविड-19 संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित किये जाने का दिशा निर्देश दिया गया है।
उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर रिटर्निंग अधिकारी, मतगणना हेतु प्राधिकृत अधिकारी/कर्मचारी, मतगणना अभिकर्ता एवं अन्य अधिकृत व्यक्तियों को फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मतगणना कार्य में नियुक्त कार्मिकों एवं अभिकर्ताओं के मध्य उचित दूरी रखी जाए, ताकि सामाजिक दूरी का अनुपालन होगा। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी/मतगणना एजेण्टों के बैठने की व्यवस्था इस तरह से की जाए कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से देख सके।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…