महाराणा प्रताप गेट का निर्माण शुरु, जयंती पर घोषित हो सार्वजनिक अवकाश

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खंड के कसया-तमकुहीरोड पर पनसरवा चौराहा स्थित सेमरा मोड़ पर महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक वर्ष पूर्व किए गए महाराणा प्रताप स्मृतिद्वार के शिलान्यास को मूर्त रुप देते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया।
मंगलवार को जयंती समारोह का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर गौरवशाली इतिहास को याद कर किया गया। समारोह को संबोधित करते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि कहा कि महाराणा प्रताप राजपूत समाज ही नहीं अपितु संपूर्ण देश की धरोहर है। उनका नाम इतिहास में शौर्य पराक्रम व त्याग के लिए अमर रहेगा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री को पत्रक भेज महाराणा प्रताप जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई है, ताकि महाराणा की वीरता व शौर्य वर्तमान पीढ़ी को प्रेरित कर सके। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में अवकाश घोषित किया गया था लेकिन वर्तमान में इसे अवकाश सूची से हटा दिया गया है। साधन सहकारी समिति ठाकुर सेमरा हर्दोपट्टी के अध्यक्ष संतोष उर्फ खोखा सिंह ने कहा कि महाराणा शक्ति शौर्य व स्वाधीनता के प्रतीक हैं। जनसहयोग से स्मृति द्वार का निर्माण होगा। इस दौरान विनोद सिंह राजपूत, अमित सिंह, ओम प्रकाश सिंह सिकटिया, पप्पू सिंह, मनोज सिंह बबलू, दिलीप सिंह, विनोद यादव, नंदू सिंह, रमेश सिंह, अनुज सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago