देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा द्वारा कच्ची शराब के निष्कर्षण, बिक्री एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश आदि की कार्यवाही करने हेतु जनपदीय पुलिस को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को पुलिस फोर्स द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में ईंट भठ्ठों, देवारा क्षेत्रों एवं संभावित स्थानों पर दबिश देकर मौके से कुल लगभग 59 लीटर अवैध कच्ची व अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए कुल 7 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर उनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया गया ।
वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी-
देवरिया पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में रुद्रपुर पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिनका विवरण निम्नवत है
➡थाना सलेमपुर – मु0अ0सं0 231/2022 धारा 60/63 आबकारी अधि0 व 420/467/468/471 भादवि नाम अभियुक्त- 1- पंकज सिंह पुत्र धुरेन्द्र सिंह सा0 बकिया लक्ष्मीरामपुर पोस्ट बड़हरिया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ 2- नरेन्द्र कुशवाहा पुत्र स्व0 रामेश्वर कुशवाहा सा0 मवईजार बेवार जनपद हमीरपुर
निरोधात्मक कार्यवाही-
देवरिया पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही की गयी, जिनका विवरण निम्नवत है-
➡ जनपदीय पुलिस द्वारा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत 23 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
04-जनपदीय पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम में कार्यवाही-
जनपदीय पुलिस द्वारा शातिर अपराधियों संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वाहनों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है-
➡ वाहन चेकिंग के दौरान 75 वाहनों से 68,500/- रूपये शमन शुल्क (ई-चालान) किया गया।
बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। गोताखोर सुरेंद्र साहनी की मौत के बाद बरहज क्षेत्र…
07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…
दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल के ग्राम पिपरपाती तिवारी में उस समय उत्सव जैसा माहौल…