हनुमानजी के मन्दिर में हवन पूजन कर सपा मुखिया के लिये प्रार्थना हुआ

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में बरहज नगर के पटेल नगर में स्थित प्राचीन बड़ा हनुमान मंदिर में हवन-पूजन एवं भंडारा कराकर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि माननीय मुलायम सिंह यादव गरीबों, किसानों, मजलूमों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के हितैषी नेता हैं। करोड़ों लोगों की भावनाएं नेता जी से जुड़ी हुई हैं। नेता हमेशा से सामाजिक समरसता के पैरोकार है। उन्होंने हमेशा से अमीरी व गरीबी की खाई को पाटने का कार्य किया है। हम सभी समाजवादी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि मा. नेता जी हम सभी समाजवादियों के प्रेरणा के स्रोत है। मुखिया के जल्द स्वस्थ होने के लिए समाजवादी पार्टी ही नही अपितु सभी दलों के कार्यकरता एवं नेता भगवान से प्रार्थना कर रहे है। नेता के उत्तम स्वास्थ्य के लिए उत्तर-प्रदेश की लाखों-करोड़ों जनता दुआ कर रही है।
इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, विकास यादव, विपिन सिंह, गोलू,सुरेश राजभर, रोहित मधेसिया, नवनीत रावत,सोनू आदि रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

मानसून की पहली बारिश में उजागर हुई श्यामदेंउरवा चौराहे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था

जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…

2 days ago

बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…

2 days ago

डीडीयू में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश 9 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…

2 days ago

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…

2 days ago

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…

2 days ago

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

2 days ago