यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो पर हुई कारवाई

क्षेत्राधिकारी सलेमपुर के दिशानिर्देश में हुई कार्यवाही

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक देवरिया ने मंगलवार देर शाम थाना कोतवाली सलेमपुर पहुंच कर यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दो पहिया ,तीन पहिया और चार पहिया कुल लगभग दो सौ वाहनों का चालान करते हुए कारवाई की वही अतिक्रमण किए लोगो पर सख्त निर्देश देते हुए दुबारा अतिक्रमण करने पर कारवाई की चेतावनी दी। बुधवार को सुबह उपनिरीक्षक निरंजन यादव और उपनिरीक्षक नितिन साहू द्वारा नगर के सोहनाग मोड से लगाए गांधी चौक होते हुए तहसील गेट तक चेकिंग की जिसमें सड़क किनारे आड़े तिरछे तरीके से खड़ी गाड़िया ,बगैर हेलमेट बाइक सवार , बुलेट के मोडिफाइड साइलेंसर वही संदिग्ध की चेकिंग की और लगभग 100 वाहनों के चालान काटे गए। दूसरी ओर सोहनाग मोड के समीप मुख्य मार्ग पर ऑटो चालकों द्वारा सड़क पर वाहन खड़ी करके सवारी भरने पर चार तीन पहिया वाहनों को थाने लाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों पर कारवाई की जा रही है ऑटो स्टेड होने के बावजूद भी सड़क पर सवारी भर रहे ऑटो चालकों की वाहनों को थाने लाया गया जहां आगे की कारवाई की जाएगी। वहीं देर शाम को भी सलेमपुर क्षेत्राधिकारी दीपक शुक्ला के दिशानिर्देश और सलेमपुर कोतवाली प्रभारी टी जे सिंह के देख रेख में सघन वाहन जांच अभियान सलेमपुर सोहनाग रोड से हरैया तक चला और सैकड़ो की संख्या में वाहनों का चलान किया गया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

विधायक निधि के विकास कार्यों में देरी पर सख्त केशव मौर्य, बोले—समयसीमा में पूरा हो हर काम

लंबित प्रस्तावों के एस्टीमेट जल्द तैयार करने के निर्देश, अधूरे कार्यों को तत्काल शुरू कराने…

55 minutes ago

निर्माणाधीन मकान में सैटरिंग गिरने से युवक की मौत, दो मजदूर घायल

हादसे के समय मकान में चल रहा था छत की सैटरिंग का काम, घायलों का…

59 minutes ago

महिलाओं और वंचित वर्गों के 2.5 लाख नए उद्यमियों को मिलेगा सस्ता ऋण, छोटे कारोबारियों को भी बड़ी राहत: केशव मौर्य

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के फैसलों से किसानों, छोटे कारोबारियों, महिलाओं और वंचित…

1 hour ago

बैंक से 1.73 करोड़ रुपये के गबन के आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई, बिहार पहुंची देवरिया पुलिस

न्यायालय के आदेश पर बक्सर जिले के उमेदपुर गांव में हुई कार्रवाई, श्रीरामपुर पुलिस ने…

1 hour ago

ब्राह्मण है तो सनातन सुरक्षित है ब्राह्मण सनातन की नीव है – पंडित सत्य प्रकाश पांडेय

समाज की मजबूती हमारी ताकत है -हृदय प्रकाश पाण्डेय आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा…

1 hour ago

छठ महापर्व से पहले मां तरकुलहा देवी धाम के पोखरे पर चला स्वच्छता अभियान

खोराबार (राष्ट्र की परम्परा)। छठ महापर्व को लेकर मां तरकुलहा देवी धाम में तैयारियां तेज…

1 hour ago