टाऊन और गाउन के संबंधों की सामूहिक अभिव्यक्ति वॉक फॉर लीगेसी का आयोजन 22 को

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय ग़ोरख़पुर विश्वविद्यालय में हीरक जयंती समारोह श्रृंखला के अन्तर्गत “वॉक फॉर लीगेसी” कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 22 फरवरी को प्रातः 6 बजे विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय तथा सम्बद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक, कर्मचारी, पुरातन छात्र एवं विद्यार्थी सामूहिक पदयात्रा के माध्यम से हीरक जयंती की गौरव यात्रा का उद्घोष करेंगे।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस कार्यक्रम को टाऊन एंड गाउन के आपसी संबंधों की सामूहिक अभिव्यक्ति का प्रतीक बताते हुए विश्वविद्यालय परिसर तथा परिसर से बाहर के ऐसे सभी व्यक्तियों से इस पदयात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया जो 75 वर्ष की गौरव यात्रा के किसी भी चरण में किसी भी रूप में विश्वविद्यालय से संबद्ध रहे हैं।
वॉक फॉर लीगेसी का यह आयोजन विश्वविद्यालय की स्थापना की हीरक जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत किया जा रहा है। हीरक जयंती आयोजन समिति की संयोजक प्रो. नंदिता सिंह ने बताया कि पदयात्रा सुबह 6 बजे से प्रारंभ होगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

7 minutes ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

24 minutes ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

27 minutes ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

30 minutes ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

38 minutes ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

2 hours ago