सनातन परंपरा एवं संस्कृति के संरक्षण हेतु हिंदू महासभा एवं संत महासभा का दिव्य अमृत स्नान

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा ) हिंदू समाज की एकता, आध्यात्मिक उत्थान और धर्म रक्षा के संकल्प के साथ, चित्रगुप्त अखाड़े के संस्थापक, अखिल भारत हिंदू महासभा एवं संत महासभा के सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि महाराज तथा उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के पावन सान्निध्य में, प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सिंह, उत्तर प्रदेश टीम, चित्रगुप्त अखाड़े के संतगण एवं हिंदू महासभा के समस्त कार्यकर्ताओं ने कुंभ मेले में दिव्य एवं पावन अमृत स्नान किया।
इस महाअनुष्ठान में सनातन धर्म की पुनर्स्थापना एवं धर्म-संस्कृति के संरक्षण हेतु संकल्प लिया गया। यह पुण्य स्नान केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, वैदिक परंपरा एवं धर्म रक्षा के प्रति हिंदू समाज की संकल्पबद्ध एकजुटता का प्रतीक है।
अमृत स्नान के इस महायज्ञ में संतों एवं धर्माचार्यों ने सनातन धर्म की अखंडता एवं गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान महामंडलेश्वर, संत समाज, हिंदू महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं धर्मप्रेमी कार्यकर्ताओं ने हर हर महादेव! और सनातन धर्म की जय! के उद्घोष से वातावरण को गूंजायमान कर दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

2 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

2 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

2 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

2 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

3 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

4 hours ago