नोएडा के तथाकथित वृद्ध आश्रम पर गिरी गाज, विभागीय जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी गई



गौतमबुद्ध नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नोएडा के सेक्टर-55 स्थित आनंद निकेतन वृद्ध सेवा आश्रम में पाई गई गंभीर अनियमितताओं को लेकर अब शासन स्तर पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच टीम ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर इसे शासन को सौंप दिया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जांच में वृद्ध आश्रम की कार्यप्रणाली में कई संगीन खामियां उजागर हुई हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार आश्रम न तो किसी वैधानिक पंजीकरण के अंतर्गत पंजीकृत है और न ही इसकी गतिविधियां नियमानुसार संचालित हो रही थीं। सबसे सनसनीखेज तथ्य यह सामने आया कि आश्रम में एक वृद्ध महिला के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार हुआ, जबकि अन्य 39 वृद्धजन कथित रूप से बंधक बनाकर रखे गए थे। यह मामला तब प्रकाश में आया जब राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने बीते गुरुवार को आश्रम पर औचक छापा मारा। निरीक्षण के दौरान दुर्व्यवहार, शोषण और अमानवीय परिस्थितियों की पुष्टि हुई। इसके बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट विवेक कुमार भदोरिया के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित की। जांच समिति में जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार, और वरिष्ठ सहायक सारांश श्रीवास्तव भी शामिल थे। समिति ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को सौंप दी, जिसे शासन को अग्रेषित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, वृद्ध आश्रम के संचालकों ने जांच के दौरान कोई ठोस दस्तावेज या वैध संचालन प्रमाण नहीं प्रस्तुत किया। उल्टे उन्होंने वृद्धजनों के परिजनों से दबाव डालकर आश्रम के पक्ष में पत्र लिखवाने का प्रयास किया। इसके अतिरिक्त, आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों से हर महीने मोटी रकम वसूली जाती थी, और भुगतान न करने वालों को प्रताड़ित किया जाता था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही उक्त तथाकथित वृद्ध आश्रम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यह भी चर्चाओं में है कि आश्रम से जुड़े लोग शासन और सत्ताधारी दल के प्रभावशाली लोगों से संपर्क साधकर मामले को रफा-दफा करने में जुटे हैं। हालांकि, जिला प्रशासन और जांच टीम की सख्ती को देखते हुए माना जा रहा है कि आगामी एक सप्ताह के भीतर आश्रम के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू हो सकती है।

Karan Pandey

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

6 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

10 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

10 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

11 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

11 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

11 hours ago