विद्यालय प्रबंधक से रंगदारी मांगने वाला आरोपी पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले के थाना कोतवाली की पुलिस ने एक प्राइवेट स्कूल के प्रबन्धक से तीन लाख की रंगदारी मांगने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से एक पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार 28 नवम्बर को आलोक मिश्रा पुत्र दिनेश चन्द्र मिश्रा सा0 सरायमन्दराज थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, (संचालक हरिश्चन्द्र मिश्रा पब्लिक स्कूल) द्वारा थाना कोतवाली पर सूचना दी गयी कि, पियूष उपाध्याय पुत्र जगदीश उपाध्याय व जगदीश उपाध्याय पुत्र जोधी उपाध्याय ग्राम छोटी हरैया थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा, उसे डराकर 3 लाख रूपये की मांग की जा रही है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। एक नवम्बर को उपनिरीक्षक रविन्द्रनाथ पाण्डेय ने मामले में वांछित अभियुक्त जगदीश उपाध्याय को 12.30 बजे के आसपास अग्रसेन तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल 32 बोर व 6 अदद कारतूस बरामद किया गया है। क्षेत्र में चर्चा है कि पुलिस की इस कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है ।

rkpshomnath

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

1 hour ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

2 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

2 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

2 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

6 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

6 hours ago