गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) खजनी थाना क्षेत्र के भिउरी गांव की मीना देवी ने गांव के दबंग लोगों पर जबरन जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने का भी आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार भिउरी गांव के प्रेमचंद मिश्रा की पत्नी मीना देवी का पैतृक जमीन घर के पीछे पड़ा हुआ है जहां कुछ दबंग लोग मारपीट कर उस पर कब्जा जमाना चाहते हैं जिसको लेकर कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। मीना देवी के अनुसार 28 नवंबर को दिन में करीब 10 बजे लाठी-डंडे से लैस 25 की संख्या में लोग जमीन पर कूड़ा करकट आदि डालकर कब्जा करने की नियत से पहुंचे जहां मीना देवी ने इसका विरोध किया, जिस पर मीना देवी को जान से मारने की धमकी दी गई। मीना देवी का कहना है कि उक्त लोग दबंग प्रवृति के हैं जो आए दिन मारपीट करते हैं। साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की भी धमकी दे रहे हैं। मीना देवी ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने के साथ पुलिस अधीक्षक साउथ से की है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वही मीना देवी कहना दबंगो द्वारा मेरे घर पर कब्जा किया जा सकता हैं क्योंकि दबंगो द्वारा हमको कई बार मारा पीटा गया हैं परन्तु पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नही की गयी हैं
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…
सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…