नशीली दवा संग आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।इंडो- नेपाल बार्डर पर तैनात 22वी बटालियन के एसएसबी व लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी पुलिस संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मीपुर खुर्द गांव के समीप एक संदिग्ध युवक के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाओं की खेप बरामद किया है। प्रतिबंधित दवाओ में एनआरएक्स प्रॉक्सीस्पास 2136 कैप्सूल व स्पासप्रोक्स 480 कैप्सूल बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय ड्रग तस्कर के कैरियर उपरोक्त दवा भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल राष्ट्र ले जाने की फिराक में था। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम सैफ रजा पुत्र मोहम्मद तारीफ निवासी ग्राम चुनवटियां थाना महराजगंज बताया। बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त टीम में एसएसबी के सहायक कमांडेंट सफवान, इंस्पेक्टर जयंता घोस, जितेंद्र कुमार, मुन्ना कुमार, प्रदीप सिंह व चौकी पुलिस के इंचार्ज ब्रह्म कुमार उपाध्याय, अजीत यादव, पवन गिरी शामिल रहें।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी नीरज राय ने बताया कि नशीली दवाओं के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर चालान कर दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

धान बेचने से पहले जान लें नया रेट, सरकारी खरीद में ₹72 प्रति क्विंटल बढ़ा MSP

यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…

9 hours ago

105 साल की मां की मौत के बाद खुला रिश्तों का कड़वा सच, संपत्ति विवाद में पहुंची पुलिस

मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…

9 hours ago

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…

10 hours ago