Categories: Uncategorized

देसी तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
बघौचघाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मलवाबर मुस टोलिया के समीप से एक अभियुक्त को देसी तमंचा व कारतूस के साथ दबोचा लिया।दबोचे गए अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को उप निरीक्षक रंजय कुमार एवं उप निरीक्षक मो एजाज सिद्दीकी मय हमराह कांस्टेबल सुभाष यादव एवं दीपक यादव के साथ देखभाल क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति
मलवाबर मुस टोलिया के समीप अवैध असलहे के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।मुखबिर खास की सूचना पर यकीन कर उप निरीक्षक रंजय कुमार एवं उप निरीक्षक मो एजाज सिद्दीकी अपने हमराहियों के साथ मलवाबर मुस टोलिया पहुंचे।पुलिस को आते देख उक्त व्यक्ति भागने लगा।पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।पुलिस के पूछताछ में उसने अपना नाम पता अमर यादव 21 वर्ष पुत्र स्व शिवशरण यादव निवासी चईयापुर थाना कटेया जिला गोपालगंज बिहार बताया।तलाशी में उसके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर एवं कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

rkpshomnath

Recent Posts

डाकघरों ने पकड़ी डिजिटल रफ्तार, उत्तर गुजरात में राजस्व 55% बढ़ा

डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…

58 minutes ago

इंजीनियर मौत मामले के बाद हटाए गए पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की चर्चा

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते देवरिया…

2 hours ago

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

4 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

4 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

4 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

4 hours ago