Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोस चुनाव में निर्वाचन व्यय पर नजर रखने के लिए लेखा टीमें...

लोस चुनाव में निर्वाचन व्यय पर नजर रखने के लिए लेखा टीमें प्रशिक्षित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत शुक्रवार को वरिष्ठ कोषाधिकारी/नोडल अधिकारी (निर्वाचन व्यय) वैभव कुमार द्वारा कोषागार कार्यालय में लेखा टीम को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में उम्मीदवारों द्वारा चुनाव में होने वाले खर्च का किस प्रकार रखरखाव किया जाएगा, के संबंध में जानकारी दी गई। जनपद की तीन विधानसभा क्षेत्रों के सापेक्ष तीन लेखा टीमों का गठन किया गया है।
प्रशिक्षण के दौरान लेखा टीम प्रभारी खलीलाबाद रवि कुमार सिंह, लेखा टीम प्रभारी मेहदावल सत्येंद्र कुमार यादव, लेखा टीम प्रभारी धनघटा परमानंद सिंह यादव आदि के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments