अपने दायित्व में लापरवाही बरतने पर लेखपाल निलंबित

संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा की उपस्थिति में मंगलवार को बरहज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 23 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। सर्वाधिक 11 प्रकरण राजस्व विभाग से संबंधित रहे।

ग्राम बढ़या हरदो निवासी संजीव यादव पुत्र रामायण ने सरकारी भूमि पर हरे पेड़ की अवैध कटाई में लेखपाल की संदिग्ध भूमिका की शिकायत की और मौके की तस्वीर दिखाई। जिलाधिकारी ने प्रथमदृष्टया शिकायत को सही पाया और मौके पर ही लेखपाल चंद्रशेखर को निलंबित करने का निर्देश दिया।नन्दना वार्ड निवासी रामायण पुत्र विजयी ने दाखिल-खारिज से जुड़े प्रकरण में तहसील में सक्रिय प्राइवेट व्यक्ति राजेश द्वारा रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरतापूर्वक लेते हुए आरोपी व्यक्ति को जांच के लिए थाने भेजने का निर्देश दिया। तहसील परिसर में निजी व्यक्ति के सक्रिय होने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई और साथ ही इस प्रकरण के संबन्ध में एसडीएम एवं तहसीलदार से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने शिकायतकर्ता के आवेदन को सात दिन के भीतर नियमानुसार निस्तारित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित हैं। लेखपाल अपने हलको में सक्रिय रहें। यदि कहीं किसी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नजर आए तो उसे तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाये। उन्होंने कहा कि यदि उनकी संज्ञान में किसी प्रकरण में लेखपाल की भूमिका संदिग्ध मिलेगी तो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मी एवं पुलिस संयुक्त टीम बनाकर प्रकरणों की जांच करें, जिससे शिकायतकर्ता को गुणवत्तापूर्ण समाधान प्राप्त हो सके।इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा,डीएफओ जगदीश आर, एसडीएम अवधेश निगम, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

टीचर्स ऑफ बिहार के संस्थापक शिव कुमार ने मुजफ्फरपुर में टीम सदस्यों से किया संवाद

शिक्षा में नवाचार, शिक्षकों की रचनात्मक क्षमता और संगठन के भविष्य की रणनीति पर हुई…

4 minutes ago

रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग, 20 लाख का सामान जलकर राख

बिजली कनेक्शन और बैटरी न होने के बावजूद लगी आग, घटना के कारणों को लेकर…

10 minutes ago

लक्ष्मी पूजा में खुलेआम फायरिंग से मची सनसनी, दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस

वायरल वीडियो में तीन युवक पिस्टल और 12 बोर के कट्टे से करते दिखे फायरिंग,…

18 minutes ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

विसर्जन मार्गों का पैदल भ्रमण कर परखी व्यवस्थाएं, भीड़ नियंत्रण और यातायात सुचारु रखने पर…

23 minutes ago

क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में गोरखपुर और गोण्डा की टीमें आमने-सामने, महराजगंज-कुशीनगर बाहर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस की गोरखपुर जोन की वार्षिक अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026…

31 minutes ago

इंडोनेशियाई महिला के पास मिले पांच भारतीय पहचान पत्र, सोनौली में पकड़ी गई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।भारत- नेपाल सीमा के सोनौली स्थित इमिग्रेशन कार्यालय में नियमित जांच के…

50 minutes ago