वार्षिक प्रतिभा पुरस्कार के दौरान ग्रामीण बच्चों ने छोड़ी छाप

दो वर्षों से चल रही परियोजना से 1600 छात्र हुए लाभान्वित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश स्माइल फाउंडेशन और आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन (एबीसीएफ) ने श्रावस्ती जिले की वार्षिक प्रतिभा पुरस्कार एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिला प्रशासन कार्यालय परिसर स्थित तथागत सभाघर में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 15 सरकारी स्कूलों के मेधावी बच्चों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि कृतिका शर्मा (आईएएस) जिला मजिस्ट्रेट, श्रावस्ती ने कहा मैं स्माइल फाउंडेशन के काम और हमारे बच्चों खासकर ग्रामीण सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए एक उज्जवल भविष्य बनाने के हमारे मिशन में उनके योगदान की सराहना करती हूं। श्रीमती शर्मा ने प्रदर्शन पर मौजूद मॉडलों का निरीक्षण किया और छात्रों को प्रोत्साहित किया। प्रदर्शनी को नवाचार और कला, दो वर्गों में बांटा गया था। अधिकांश मॉडल और विचार स्थिरता, प्रकृति के संरक्षण, सुरक्षा और दैनिक जीवन में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अभिनव उपयोग पर केंद्रित थे। सुनीता वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी, गिरीश कुमार मिश्रा, शिक्षाविद् और डाइट व्याख्याता और राज्य संसाधन समूह के प्रतिनिधि श्री संत कुमार अन्य उल्लेखनीय अतिथियों में शामिल थे। जिन्होंने इस अवसर उपस्थित रहकर छात्रों को प्रोत्साहित किया।
स्माइल फाउंडेशन उत्तर प्रदेश प्रशासन के सहयोग से और आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन (एबीसीएफ) के सहयोग से श्रावस्ती जिले के 15 ग्रामीण स्कूलों में दो साल से काम कर रही है। इस परियोजना से लगभग 1,600 बच्चों को सीधे लाभ मिल रहा है। जिसमें 49 प्रतिशत लड़कियाँ शामिल हैं।
इस परियोजना का मकसद स्मार्ट कक्षाएं स्थापित करना और चलाना, स्मार्ट टीवी और सौर पैनलों की स्थापना, मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक कक्षाओं की स्थापना, पोषण संबंधी जागरूकता पैदा करना, शिक्षा प्रशासन में सहयोग करना शामिल है। स्माइल फाउंडेशन शिक्षकों, स्कूलों की प्रबंधन समिति, पीटीएम, माताओं-शिक्षकों के बीच समन्वय, सामुदायिक स्वयंसेवकों को बढ़ावा देना, वृक्षारोपण और रसोई उद्यान को बढ़ावा देने का काम कर रही है। ताकि बच्चों और परिवारों को पोषण में सुधार के लिए कम लागत वाले स्थानीय समाधान उपलब्ध हो सकें। स्माइल फाउंडेशन एक गैर सरकारी संस्था है। जो भारत के 27 राज्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और कौशल के क्षेत्र में काम कर रही है, जिससे हर साल 15 लाख बच्चों और उनके परिवारों को लाभ मिलता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ब्राह्मण है तो सनातन सुरक्षित है ब्राह्मण सनातन की नीव है – पंडित सत्य प्रकाश पांडेय

समाज की मजबूती हमारी ताकत है -हृदय प्रकाश पाण्डेय आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा…

2 minutes ago

छठ महापर्व से पहले मां तरकुलहा देवी धाम के पोखरे पर चला स्वच्छता अभियान

खोराबार (राष्ट्र की परम्परा)। छठ महापर्व को लेकर मां तरकुलहा देवी धाम में तैयारियां तेज…

7 minutes ago

टीचर्स ऑफ बिहार के संस्थापक शिव कुमार ने मुजफ्फरपुर में टीम सदस्यों से किया संवाद

शिक्षा में नवाचार, शिक्षकों की रचनात्मक क्षमता और संगठन के भविष्य की रणनीति पर हुई…

12 minutes ago

रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग, 20 लाख का सामान जलकर राख

बिजली कनेक्शन और बैटरी न होने के बावजूद लगी आग, घटना के कारणों को लेकर…

18 minutes ago

लक्ष्मी पूजा में खुलेआम फायरिंग से मची सनसनी, दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस

वायरल वीडियो में तीन युवक पिस्टल और 12 बोर के कट्टे से करते दिखे फायरिंग,…

26 minutes ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

विसर्जन मार्गों का पैदल भ्रमण कर परखी व्यवस्थाएं, भीड़ नियंत्रण और यातायात सुचारु रखने पर…

31 minutes ago