Categories: Newsbeat

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

विसर्जन मार्गों का पैदल भ्रमण कर परखी व्यवस्थाएं, भीड़ नियंत्रण और यातायात सुचारु रखने पर दिया जोर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने गुरुवार को थाना राजघाट क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मूर्ति विसर्जन स्थलों और वहां तक पहुंचने वाले मार्गों का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने विसर्जन स्थलों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा इंतजामों की स्थिति परखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रखी जाए तथा भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन के लिए प्रभावी इंतजाम किए जाएं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश भी दिए।एसएसपी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान आमजन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें और विसर्जन मार्गों एवं स्थलों पर लगातार निगरानी बनाए रखें, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर भी जोर दिया।निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसएसपी ने सभी को आपसी समन्वय और सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

Editor CP pandey

Recent Posts

रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग, 20 लाख का सामान जलकर राख

बिजली कनेक्शन और बैटरी न होने के बावजूद लगी आग, घटना के कारणों को लेकर…

4 minutes ago

लक्ष्मी पूजा में खुलेआम फायरिंग से मची सनसनी, दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस

वायरल वीडियो में तीन युवक पिस्टल और 12 बोर के कट्टे से करते दिखे फायरिंग,…

12 minutes ago

क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में गोरखपुर और गोण्डा की टीमें आमने-सामने, महराजगंज-कुशीनगर बाहर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस की गोरखपुर जोन की वार्षिक अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026…

25 minutes ago

इंडोनेशियाई महिला के पास मिले पांच भारतीय पहचान पत्र, सोनौली में पकड़ी गई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।भारत- नेपाल सीमा के सोनौली स्थित इमिग्रेशन कार्यालय में नियमित जांच के…

44 minutes ago

छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, सादे कपड़ों में तैनात होंगी महिला पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। छठ पर्व को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के…

1 hour ago

16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना-2027 की स्वगणना, जनभागीदारी बढ़ाने पर प्रशासन का जोर

डीएम ने अधिकारियों को प्रचार-प्रसार तेज करने के दिए निर्देश, तहसीलों और नगरीय निकायों में…

2 hours ago