महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। घुघली स्थित सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा में कर्मचारियों की कमी होने से खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पांच कर्मियों की तैनाती है। उनमें से अक्सर एक-दो के अवकाश पर रहने के कारण उपभोक्ताओं को और अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
कस्बे में सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा कर्मचारियों की कमी से जूझ रही है। बैंक में 35,000 से अधिक खाताधारकों के खाते संचालित हैं। किसानों के लिए केसीसी की सुविधा भी बैंक में दी गई है।
सेन्ट्रल बैंक शाखा में वर्तमान में प्रबंधक सहित पांच कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। प्राप्त समाचार के अनुसार उक्त बैंक शाखा में पांच कर्मचारियों में से एक कर्मचारी कैश काउंटर पर कार्य करते हैं। दो कर्मचारी केसीसी व एक लिपिक व शाखा प्रबंधक है। इन कर्मचारियों में से भी एक या दो कर्मचारी अक्सर अवकाश पर रहते हैं। कर्मचारियों की कमी से खाताधारकों को अपने कार्य के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है।
उपभोक्ता सुनील, हारून अनसारी, हजरत अली , सुनीता देवी , मालती , उदयभान, सरजू आदि खाताधारकों ने बताया कि सुबह बैंक पर पैसा निकालने व अन्य काम के लिए बैंक में आते हैं तो शाम हो जाता है। उसके बाद भी बिना कार्य हुए वापस जाना पड़ता है। बैक पर कर्मचारियों की कमी को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। परन्तु विभागीय अधिकारियों के कान के निचे जू तक नहीं रेंग रहा । उधर शाखा प्रबंधक आनंद कुमार ने बताया कि जिन कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। उनकी जगह दूसरे कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हुई है। वर्तमान में पांच कर्मचारी नियुक्त हैं। अक्सर एक या दो कर्मचारी अवकाश पर रहते है। उच्च अधिकारियों को बैंक में कर्मचारियों की कमी के बारे में जानकारी दी गई है। अभी तक नए कर्मचारियों की नियुक्त नहीं हुए हैं।
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…
Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…
वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…