डोडा में सैन्य शिविर में हादसा: ड्यूटी के दौरान सैनिक की गोली लगने से मौत

डोडा /जम्मू-कश्मीर(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले मे एक सैन्य शिविर के भीतर ड्यूटी के दौरान एक जवान की सर्विस राइफल से दुर्घटनावश गोली चल जाने से मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि हुई।

घटना भद्रवाह के सरना शिविर में हुई, जहां ओडिशा निवासी सिपाही सुरेश बिस्वाल संतरी ड्यूटी पर तैनात थे। उनके साथियों के अनुसार, ड्यूटी के दौरान उनकी चौकी से अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब सैनिक मौके पर पहुंचे तो सिपाही बिस्वाल खून से लथपथ अवस्था में पाए गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भद्रवाह के पुलिस अधीक्षक विनोद शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि सिपाही की मौत अपनी सर्विस राइफल का ‘चैम्बर’ खाली करते समय हुई दुर्घटनावश फायरिंग से हुई। हालांकि, वास्तविक कारण की पुष्टि के लिए विस्तृत जांच जारी है।

इस दुखद घटना से सैन्य शिविर में शोक की लहर है, जबकि पुलिस और सैन्य प्रशासन ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव को आगे की कार्रवाई हेतु भेज दिया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

3 hours ago

यूपी कैबिनेट में 18 प्रस्तावों पर आज मंथन, पीआरडी जवानों और किसानों समेत कई वर्गों को मिल सकती है बड़ी राहत

AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

5 hours ago

हाथों में मेहंदी, दिल में गुस्सा: पुरानी नियमावली की मांग पर सड़क पर महिला अभ्यर्थी

तीज पर भी नहीं थमा TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन, हाथों की मेहंदी में लिखी ‘पुरानी…

5 hours ago

बिहार में आज 22 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है,…

5 hours ago

पेंशन-मकान-संपत्ति सब है, मगर साथ नहीं; 90 बुजुर्गों ने तलाशा जिंदगी का हमसफर

84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…

6 hours ago