Wednesday, October 15, 2025
HomeNewsbeatश्रावण मास की धार्मिक यात्रा के दौरान हादसा, 29 श्रद्धालु घायल, 6...

श्रावण मास की धार्मिक यात्रा के दौरान हादसा, 29 श्रद्धालु घायल, 6 की हालत नाजुक

धनघटा क्षेत्र में पुल के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के सोमवार को अयोध्या दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं की यात्रा हादसे का शिकार हो गई। गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के भैंस रानी गांव से एक पिकअप वाहन में सवार होकर श्रद्धालु अयोध्या जा रहे थे। धनघटा थाना क्षेत्र के डुहिया पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में पिकअप में सवार कुल 29 लोग घायल हो गए हैं। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही धनघटा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैसर भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर किया गया।
धनघटा थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है और घटना की जांच की जा रही है।
श्रद्धालुओं के साथ हुए इस हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments