पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में एवीबीपी का प्रदर्शन

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जैतीपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में भीषण आतंकी हमले के विरोध में कस्बे में प्रदर्शन कर, जमकर नारेबाजी की।आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।इस कायराना हमले में 28 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे। आतंकियों ने बैसरन घाटी में घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों को निशाना बनाया था, जिससे देशभर में गुस्से की लहर है।कार्यकर्ताओं ने थाना के पास आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला दहन करते हुए आतंकवाद मुर्दाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए, आतंकियों के खिलाफ नारे लगाए । प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से इस हमले का कड़ा जवाब देने का आह्वान किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह हमला न केवल पर्यटकों पर, बल्कि कश्मीर की अर्थव्यवस्था और शांति पर भी आघात है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से कश्मीर में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। इस दौरान,नगर मंत्री सौरभ सिंह,नगर सहमंत्री रितिक, प्रभात,अंकित,उत्कर्ष,नितिन रोहित,सुशील ,सुनील,अनुज अनुराग कृत कृषांक गुप्ता निखिल गोपाल सक्सेना हिमांशु सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

4 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

14 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

14 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

2 days ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

2 days ago