Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअभाविप नर जनमानस को जागरूक करने के लिए चलाया ‘परिसर चलो अभियान

अभाविप नर जनमानस को जागरूक करने के लिए चलाया ‘परिसर चलो अभियान

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रसड़ा जिले के सिकंदरपुर के ग्राम बरवां में छात्र चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित अभाविप के जिला संगठन मंत्री ऋषभ सिंह ने आम जनमानस को जागरूक करने एवं परिसरों को जीवंत बनाने एवं परिसर संस्कृति को पुनर्स्थापित करने हेतु अभाविप की देशव्यापी मुहिम “परिसर चलो अभियान” को लेकर छात्र चौपाल का अयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों को इस अभियान में सहभागिता हेतु आह्वान किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री ऋषभ सिंह ने कहा कि,” परिसर चलो अभियान एक जनांदोलन है, परिसरों में अध्ययनरत छात्रों के मध्य वर्षभर चलाने की योजना है। प्रथम चरण में ग्राम चौपाल, जागरूकता रैली, छात्र संवाद, छात्र संसद, प्रेरक उद्बोधनों, विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की परिसरों के प्रति रुचि बढ़ाने एवं परिसरों में छात्रसंघ, विद्यालयों में प्रायोगिक कक्षाएं तथा कला, खेल, सेवा और पर्यावरण संबंधी प्रकल्प की शुरुवात से परिसरों में सकारात्मक माहौल बनाने पर जोर दिया जाएगा। द्वितीय चरण में शिक्षा क्षेत्र के सभी हितधारकों से संवाद कर इस दिशा में कार्य कर परिसर जीवंत बनाने, रोज़गार सृजन का केंद्र बनाने एवं परिसर को रुचिकर बनाने हेतु कैंटीन, खेल प्रांगण तथा छात्र कल्याण केन्द्र जैसी व्यवस्थाओं को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।”
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत के पूर्व प्रांत कार्यसमिति रजनीश पांडेय ने कहा कि,” विवेकानंद जी द्वारा दी गई शिक्षा आज इतने वर्षों पश्चात भी प्रासंगिक हैं। स्वामी जी का मानना था कि भारत की आध्यामिकता का जीवित रहना विश्व के लिए आवश्यक है, आज उसी भारतीय संस्कृति को युवा भूलते जा रहे हैं। अपनी उन्नत संस्कृति हो पुनः आत्मसात करने की आवश्यकता है, इसी से राष्ट्र पुनर्निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा सकेगा। अभाविप द्वारा परिसर चलो अभियान की शुरुवात की जा रही है, इस पहल से परिसर को पुनः जीवंत बनाया जा सकेगा। आज के युग में विद्यार्थियों को मैकाले की शिक्षा पद्धति से निकालने के प्रयास करने पड़ेंगे और सही मायनो में शिक्षा का अर्थ चारित्रिक और व्यवहारिक विकास है इसे स्थापित करना पड़ेगा।”
नगर उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन शर्मा ने कहा की ” शिक्षा परिसर विशेषकर विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु सतत प्रयास की आवश्यकता है। अभाविप द्वारा परिसर चलो आभियान एक जनआंदोलन का रूप लेगा।
छात्र चौपाल का संचालन नगर मंत्री अनीश प्रजापति ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments