मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )अबू आसिम आज़मी की भाषा देश तोड़ने वाली है उन्हें देश बदर करना चाहिए। उक्त बातें मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वसीम खान ने कही। इसी संदर्भ में मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुंबई भाजपा अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार के मार्गदर्शन में विधायक और मोर्चा के प्रभारी संजय उपाध्याय के नेतृत्व में मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वसीम ख़ान की अध्यक्षता में दक्षिण मुंबई के ज़िलाध्यक्ष शरद चिंतनकर की प्रमुख उपस्थिति में फज़लुर्रहमान अंसारी हुसेन पठाण , अल्ताफ़ ख़ान ,शाहनवाज पठाण, सहित कई कार्यकर्ताओं ने कोलाबा पुलिस स्टेशन में अबू आसिम के ख़िलाफ़ देश द्रोह का मुक़दमा चलाने के लिए पत्र दिया । इस दौरान वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद भोईटे ने जल्द से जल्द एफ़आईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में वसीम ख़ान ने कहा यदि समाजवादी पार्टी अबू आजमी को दो दिन मे पार्टी से नहीं निकालेगी तो हम मुंबई समाजवादी पार्टी के दफ़्तर में जाकर तीव्र आंदोलन करेंगे।
वहीं जिला अध्यक्ष हुसेन पठाण ने कहा कि अबु आजमी पर देश द्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए।
पठाण ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान हम सहन नही करेंगे।
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…
सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…