Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविश्वविद्यालयी परीक्षा के तीसरे दिन करीब 6911 विद्यार्थी ने दी परीक्षा

विश्वविद्यालयी परीक्षा के तीसरे दिन करीब 6911 विद्यार्थी ने दी परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय तथा संबद्ध महाविद्यालयों में वार्षिक परीक्षा 2024 के तीसरे दिन कुल 6911 विद्यार्थियों परीक्षा में शामिल हुए। इसके साथ ही 496 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा सूचितापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई तथा किसी भी केंद्र से अनुचित साधनों के प्रयोग की शिकायत नहीं आई।
सुबह की पाली (08 बजे से 11 बजे) में करीब 3569 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 270 अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही शाम की पाली (01 बजे से 04 बजे) में 3838 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें करीब 226 परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments