Wednesday, October 29, 2025
Homeउत्तर प्रदेशअभिषेक उपाध्याय को हिंदी साहित्य में डॉक्टरेट की मिला उपाधि

अभिषेक उपाध्याय को हिंदी साहित्य में डॉक्टरेट की मिला उपाधि

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा द्वारा अभिषेक उपाध्याय को हिंदी साहित्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। कुशीनगर के बरदहा बाजार निवासी अभिषेक ने वी एस ए वी इंटर कॉलेज, गोला से इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान यहां के टॉपर रहे। उसके उपरांत दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से इन्होंने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। मास्टर्स के दौरान अभिषेक दिल्ली विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे। उसी दौरान इन्होंने यूजीसी द्वारा आयोजित नेट जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण करके शोध का रास्ता चुना। हैदराबाद विश्वविद्यालय से एमफिल की उपाधि प्राप्त करके के बाद शोध की दिशा में यह इनकी दूसरी उपलब्धि है। उच्च शिक्षा तक पहुंचना इनके लिए आसान नहीं था, सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले अभिषेक बताते हैं कि फूफा विवेकानंद मिश्र के सहयोग और निर्देशन के बिना यहां तक पहुंचना संभव नहीं था। माता पिता का आशीर्वाद तो आपकी सफलता में अहम होता ही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments