बजट के विरोध में अभाखेम यूनियन ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर तहसील मुख्यालय पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को द्वाराउपजिलाधिकारी सलेमपुर को मांग पत्र सौंपा और कहा कि महामहिम राष्ट्रपति महोदया वर्ष 2025-26 के लिए मोदी सरकार के वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किया गया । बजट 99 फीसदी गरीब जनता के खिलाफ व एक फीसदी के हित के लिए बनाए गए बजट के विरोध में उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन सलेमपुर के साथियों द्वारा सलेमपुर तहसील गेट पर धरना दिया गया ।इस धरने का संचालन कामरेड संजय कुमार गोंड ने किया। इस सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि इस बजट में ग्रामीण मजदूरों की अनदेखी की गई है मनरेगा की मद में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है और न मजदूरी की दर बढ़ाई गई है । मनरेगा में साल में 100 दिन रोजगार देने में सरकार पूरी तरह फेल साबित हुईं है हर एक बुजुर्ग को पेंशन देने की सरकार की कोई योजना नहीं है । सरकारी शिक्षा पर सरकार का कोई जोर नहीं है अनुसूचित जाति, जनजाति के विकास के बजट में कमी की गई है लगातार बढ़ती मंहगाई को रोकने के लिए बजट में कोई कारगर उपाय नहीं किया गया है किसानों को सस्ते खाद बीज की कोई व्यवस्था नहीं है और न फसलों को एम एस पी पर खरीद की कोई गारंटी की गई है बजट में सरकारी नौकरी देने की कोई स्पस्ट योजना नहीं है बिजली का निजीकरण व स्मार्ट मीटर जनता के लिए और परेशानी पैदा करेगा । कह कि महामहिम को चाहिए कि मोदी सरकार को निर्देश दे कर गरीब जनता के हित में बजट संशोधित किया जाय। इस सभा को संबोधित करते हुए खेत मजदूर यूनियन के जिला मंत्री कामरेड रामनिवास यादव ने कहा कि यह बजट आम लोगों के खून को चूसने वाला बजट है इस बजट से देश की मध्यम वर्ग, गरीब के पॉकेट से पैसे निकालकर कारपोरेट जगत को फायदा दिलाने के लिए यह सरकार देश के लोगों के साथ धोखा कर रही है मनरेगा का बजट आवंटन बढ़ाकर दो लाख करोड़ रूपए किया जाय। साल में 100 दिन रोजगार की गारंटी व मजदूरी की दर बढ़ा कर 600 रूपये की जाय। बकाया मजदूरी का तुरंत भुगतान कराया जाय ग्रामीण मजदूरों के हो रहे पलायन को रोका जाय. इस सभा को संबोधित करते हुए कामरेड प्रेमचंद यादव ने कहा कि ग्रामीण विकास का बजट बढ़ा कर दो गुना किया जाय। अनुसूचित जाति, जनजाति के विकास के लिए बजट आवंटन आबादी के अनुपात में किया जाय। यह धन किसी अन्य मद में खर्च नहीं किया जाना चाहिए। इस सभा को संबोधित करते हुए कामरेड हरेकृष्णा कुशवाहा ने कहा कि वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन आदि के बजट में पर्याप्त बढ़ोत्तरी कर पेंशन 5000 रूपये मासिक सबको दी जाय। कृषि सब्सिडी बढ़ाई जाय। रासायनिक खादें, बीज, दवाइयों की कीमतें कम की जायँ। फसलों की एम एस पी पर खरीद की गारंटी की जाय। इस सभा को संबोधित करते हुए कामरेड बलविंदर मौर्य ने कहा कि इस समय देश बढ़ती महंगाई से परेशान है वैश्विक स्तर पर भी रुपया लगातार कमजोर हो रहा है अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया पहुंच चुका है जिसके कारण महंगाई और बढ़ेगी प्रभावी कदम उठाकर बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई जाय। डीजल पेट्रोल रसोई गैस की कीमतें घटाई जाँए। सार्वजानिक उपक्रमों का निजीकरण करना बंद किया जाय। बिजली के निजीकरण व स्मार्ट मीटर पर तुरंत रोक लगाई जाय सरकारी शिक्षा व स्वास्थ्य पर बजट आवंटन बढ़ाया जाय। सबको एक जैसी मुफ्त शिक्षा की गारंटी की जाय। सबको सरकारी मुफ्त इलाज की गारंटी की जाय. सबको खाद्य सुरक्षा की गारंटी के तहत अनाज, चीनी, दाले,नमक,साबुन, खाने पकाने के तेल, कपड़ा आदि 14 बस्तुएँ मुफ्त दिया जाए इस सभा में कामरेड सतीश कुमार, कामरेड रामनिवास यादव, कामरेड प्रेमचन्द यादव, कामरेड हरे कृष्ण कुशवाहा, कामरेड संजय गोंड, कामरेड बलविंद्र मौर्या, कामरेड गंगा देवी, कामरेड रामछठु चौहान, कामरेड राजेंद्र गुप्ता, कामरेड दीपक यादव, कामरेड अनिल यादव, नितेश कुमार सिंह, सोनू शर्मा, अंकित यादव आदि साथी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीसीएम से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

भूसा लादने जा रही गाड़ी के पहिए के नीचे आने से मौके पर गई जान…

33 minutes ago

शमशान घाट के कायाकल्प को लेकर कांग्रेसियो का प्रदर्शन

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थानीय शाखा के तत्वाधान मे कांग्रेस प्रवक्ता…

47 minutes ago

अभय नाथ दूबे बने पत्रकार प्रेस परिषद (इंडिया) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष

बधाइयों का तांता संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभय…

55 minutes ago

बाढ़ व जलभराव नियंत्रण को लेकर प्रशासन सख्त

पम्पिंग स्टेशनों से लेकर नालों की सफाई तक व्यापक तैयारी मंडलायुक्त व महापौर की अध्यक्षता…

1 hour ago

प्रो. रामवंत गुप्ता को सेगी विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय शोध फेलोशिप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं…

1 hour ago

जनगणना-2027 की स्वगणना प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में भारत की जनगणना-2027 के तहत…

2 hours ago