Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुल के निकट मिला लावारिस बच्चा, अस्पताल में चल रहा इलाज

पुल के निकट मिला लावारिस बच्चा, अस्पताल में चल रहा इलाज

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के झिंगहाघाट पुल के पास लावारिस बच्चा मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। कुछ स्थिति खराब होने पर बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के झिंगहाघाट पुल के नीचे शनिवार रात को एक लावारिस बच्चा पड़ा रो रहा था। देर रात बच्चे के मिलने की सूचना नसीबबुल हक उर्फ राजा पुत्र ऐनुल हक निवासी काजीपूरा वसीरगंज कोतवाली नगर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। राम गांव थाना क्षेत्र के झिंगहा घाट पुल के पास लावारिस बच्चे के मिलने की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। बच्चे के संबंध में चाइल्ड हेल्प लाइन व बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष को सूचित करते हुए महिला आरक्षी ममता कश्यप व महिला आरक्षी रेखा देवी ने बच्चे को कब्जे में लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि बच्चे की उम्र एक से दो माह के बीच है। उसके माता पिता की जानकारी नहीं हो सकी है। बच्चे के स्वास्थ्य व सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला महिला अस्पताल एडमिट किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments