Saturday, April 4, 2026
Homeआजमगढ़आप कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर यज्ञ आहुति का किया आयोजन

आप कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर यज्ञ आहुति का किया आयोजन

कानपुर में ब्राह्मण के घर पर नहीं संविधान पर चला है, बुलडोजर-कृपाशंकर

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
आम आदमी पार्टी आजमगढ़ इकाई द्वारा रिक्शा स्टैंड क्लेक्ट्रेट पर कृपा शंकर पाठक के नेतृत्व में, बुलडोजर आहुति यज्ञ का आयोजन किया गया।
मीडिया से बात करते हुए कृपाशंकर पाठक ने कहा की अगर आपको लगता है, कि कानपुर में हुए निंदनीय अपराध के जिम्मेदार सिर्फ अधिकारी हैं तो आप बहुत भोले हैं, या आपकी सोच बहुत कम है। बुलडोजर सबसे पहले उस गरीब ब्राह्मण के घर पर नहीं चला है, सबसे पहले संविधान पर चला था जहां दिए गए मूल अधिकार को रौंदा गया था। बुलडोजर चला जब कानून की प्रक्रिया पर तब न अपील, न वकील, न दलील, और फैसला तत्काल होने लगा। आप खुश?, फिर बुलडोजर ने रौंदा अदालत के कार्य क्षेत्र को और अधिकारी अदालत बन गए, फैसला करने लगे। आपको मजा आया, आप कहते हैं अपराधियों के घर पर बुलडोजर का समर्थन था, पर अपराधी का फैसला कौन करेगा? अपराधी का फैसला अदालत में होगा या आप करेंगे? टीवी चैनल करेंगे या ट्रोल करेंगे? और अगर अपराधी हो भी तो उसके घर वालों का क्या कसूर? उसे पकड़िए घर क्यों गिराएंगे। घर अवैध बना है तो अकेला उसी का बना है? बुलडोजर न्याय फासीवाद का चलता फिरता रूप है। फासीवादी सोच ने मारा है मां बेटी को।
विधानसभा अध्यक्ष सदर अनिल यादव ने कहा की, प्रशासन के आतंक से लाचार और बेबस मॉ और उसकी बेटी ने खुद को आग लगाकर मौत को गले लगा लिया। ये बात मै तालिबान की नहीं कर रहा हूं ये बात उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की है, जिस बुलडोजर के नाम पर लोग ताली बजाते थे आज वो बुलडोजर उनकी जान का दुश्मन बन चुका है। अगर योगी सरकार बुलडोजर की कार्यवाही पर रोक नहीं लगाती है, तो आम आदमी पार्टी जनता के बीच जाकर जनजागरण करेंगी और बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। आज के कार्यक्रम में कृपा शंकर पाठक, अनिल यादव, अभिषेक सिंह, राजेश सिंह, उमेश यादव, डॉ हरिराम, तनवीर रिज़वी, रामरुप यादव, सतीश यादव, महेंद्र यादव, अभिषेक राजभर, दीनबंधु, सुभाष यादव आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments