Saturday, February 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुरू किया नगर में सदस्यता जोड़ों अभियान

आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुरू किया नगर में सदस्यता जोड़ों अभियान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रूपईडीहा इकाई ने नगर पंचायत वार्ड नंबर 15 सरस्वती नगर नई बस्ती में कैंप लगाकर सदस्य जोड़ों का अभियान प्रारंभ किया गया। मोहल्ले के दर्जनों लोगों ने जन आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए उत्सुक हुए। सम्भावित नगर अध्यक्ष प्रत्याशी भीष्म त्रिपाठी ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का अध्यक्ष और सभासद बनने पर गृह कर आधा देना होगा व पानी सप्लाई का कोई शुल्क देय नही होगा। इसी क्रम में डॉ सत्तार ने कहा योजनाओं का पूर्ण लाभ मिलेगा। दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर कार्य होगा,जिससे जनता लाभवांतित होगी। इस अवसर पर नगर पंचायत रूपईडीहा प्रभारी शकील अहमद ने कहा उत्तर प्रदेश की जनता समझदार और अब जान चुकी है की भाजपा के विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी ही है वो दिन दिन दूर नही है अब शुरुआत नगर निकाय चुनाव से होगी। नगर अध्यक्ष एडवोकेट रिजवान मलिक, सभासद प्रत्याशी नन्द किशोर व हनुमान सोनी ने भी अपने अपने विचारों से आमजन को अवगत कराया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments