आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भू माफिया के खिलाफ तहसील परिसर मे किया प्रदर्शन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील परिसर मे प्रदर्शन कर एसडीएम निचलौल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से मांग किया कि ग्राम भमौरी और खेसरहा में हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि एवं सरकारी सीलिंग की भूमि पर भू माफिया इंद्ररमन दास पुत्र राधा रमण दास और रत्नेश रमन दास पुत्र कमलेश रमन दास ने कब्जा किया है ,दो माह पूर्व एसडीएम निचलौल को ज्ञापन दिया गया था लेकिन आज तक भू माफिया के खिलाफ कोई कार्यवाही नही किया गया। एक तरफ मुख्यमंत्री द्वारा भू माफियाओं के खिलाफ पूरे प्रदेश में कार्यवाही कर रहे हैं और उनके कारिंदे फोन करके भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने से मना कर रहे हैं और संरक्षण दे रहे हैं जो बिल्कुल न्यायसंगत नहीं है ।ज्ञापन मे उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन भू माफियाओं के खिलाफ एक सप्ताह के अंदर कार्यवाही नही करती है तो, पार्टी 16 दिसंबर को निचलौल तहसील का घेराव कर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान शैलेश गुप्ता, पप्पू ,सुरेश पटेल , सूर्यमन पासवान ,रहमत अंसारी , मुकुत भारती , शहाबुद्दीन , जहिरअली , ग्यासुद्दीन अंसारी ,नूर हसन ,फिरोज,बैजनाथ , तैयब अली सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें ।

rkpshomnath

Recent Posts

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

8 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

8 hours ago

गुम मोबाइल बरामदगी में महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 101 लोगों को लौटाई खुशियां

आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…

8 hours ago

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी : डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…

8 hours ago

ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का बिगुल फूंका, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…

9 hours ago

जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान को गति, प्रचार वाहन रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…

9 hours ago