15 जनवरी आधार प्रमाणीकरण कराये जाने हेतु समय निर्धारित
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया है कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत जनपद देवरिया में 9380 पेंशनरों द्वारा अभी तक पेंशन की बेवसाईट पर अपना आधार प्रमाणीकरण नही कराया गया है, जिसके कारण ऐसे पेंशनरों को पेंशन की किस्त का लाभ नही प्राप्त होगा। शासन द्वारा 15 जनवरी, 2023 तक आधार प्रमाणीकरण कराये जाने हेतु समय निर्धारित किया गया है। जिन पेंशनरों द्वारा अभी तक पेंशन की बेवसाईट पर अपना आधार प्रमाणीकरण नही कराया गया है, वे तत्काल अपना आधार कार्ड की छायाप्रति एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति मोबाइल न० के साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी, देवरिया के कार्यालय (विकास भवन) में जमा करा दें साथ ही जिस बैंक खाता में पेंशन की धनराशि जाती है, उस खाता को भी अपने बैंक शाखा में जाकर आधार से लिंक करा लें, अन्यथा की स्थिति में पेंशन का लाभ प्राप्त नहीं होगा।
BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का दम, मोदी की 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों…
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…
निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…
देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…