गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन में 3916 मतदाता करेंगे मतदान

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन 2023 को संपन्न कराए जाने हेतु प्रभारी अधिकारियों/ सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी बताया कि गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन हेतु 30 जनवरी को जनपद में 10 मतदेय स्थलों पर कुल 3916 मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाएगा। विकासखंड शिवपुरा में क्षेत्र पंचायत कार्यालय शिवपुरा, विकासखंड तुलसीपुर में स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज तुलसीपुर, विकासखंड पचपेड़वा में क्षेत्र पंचायत कार्यालय पचपेड़वा, विकासखंड बलरामपुर में एमपीपी इंटर कॉलेज बलरामपुर, विकासखंड श्रीदत्तगंज में क्षेत्र पंचायत कार्यालय श्रीदत्तगंज, विकासखंड उतरौला में क्षेत्र पंचायत कार्यालय उतरौला, विकास खंड रेहरा बाजार में क्षेत्र पंचायत कार्यालय रेहरा बाजार, विकासखंड गैंडास बुजुर्ग क्षेत्र पंचायत कार्यालय गैंडास बुजुर्ग को मतदेय स्थल बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि चुनाव को सकुशल रूप से संपन्न कराए जाने हेतु 10 पोलिंग पार्टियां बनाई जाएंगी, पोलिंग पार्टियों में एक पीठासीन अधिकारी तथा तीन मतदान अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। एक पोलिंग पार्टी रिजर्व रखी जाएगी। सभी पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट से 29 जनवरी को रवाना होंगी।

जिलाधिकारी द्वारा चुनाव को संपन्न कराए जाने हेतु जोनल मजिस्ट्रेट/ सेक्टर मजिस्ट्रेट/ माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति किए जाने तथा नियुक्ति के पश्चात प्रशिक्षण कराए जाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी सहायक प्रभारी अधिकारी अपने सौंपा गए दायित्वों का बखूबी निर्वहन करेंगे। चुनाव के दौरान आने वाली शिकायतों के संबंध में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार, उप जिलाधिकारी बलरामपुर सदर राजेंद्र बहादुर, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पाठक, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार, जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

16 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago