महराजगंन (राष्ट्र की परम्परा)। ठूठीबारी एसएसबी जवानों ने स्थानीय कोतवाली क्षेत्र मरचहवां गांव के समीप से एक संदिग्ध नेपाली नागरिक के कब्जे से दो लाख नेपाली मुद्रा बरामद किया है। एसएसबी टीम ने पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई। सूत्रों की माने तो सीमावर्ती क्षेत्रों से व्यापक पैमाने पर नोटो की धड़ल्ले से तस्करी हो रही है। वही आगामी लोकसभा सामान्य चुनाव के मद्देनजर बार्डर पर पुलिस, एसएसबी व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी कड़ी कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार 22वी वाहिनी एसएसबी के जवानों ने पेट्रोलिंग के दौरान स्थानीय कोतवाली क्षेत्र मरचहवां गांव के समीप से एक संदिग्ध नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है, तलाशी के दौरान उसके जेब से दो लाख रूपए नेपाली मुद्रा बरामद हुई है। जिसमे एक एक हजार दो सौ नेपाली नोट मिले है। पूछताछ में आरोपित नेपाली युवक ने अपना नाम कर्मचंद भुज पुत्र सोमन भुज निवासी गांव पालिका हरपुर जिला नवल परासी नेपाल राष्ट्र बताया है। इस बाबत द्वितीय कमान अधिकारी वासुपल्ली भोगराजू ने बताया कि एक नेपाली युवक के पास से दो लाख नकद नेपाली रूपए बरामद हुआ है, जिसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश विधानसभा में विवाद: कैलाश विजयवर्गीय के असंसदीय शब्द पर हंगामा, मोहन यादव ने…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)राहुल गांधी सुल्तानपुर अदालत पेशी और अमित शाह मानहानि केस को…
परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…
अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…
देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…
आज के दौर में जब भ्रम, दिखावा और नकारात्मकता तेजी से बढ़ रही है, तब…