विपक्ष के पास न नीति है न नियति न ही नेता : केशव प्रसाद मौर्य

सपा सांपनाथ, बसपा नागनाथ, तो कांग्रेस है कालिया नाग: उपमुख्यमंत्री

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय छोटा परेड ग्राउण्ड में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी साकेत मिश्र और गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी शैलेश सिंह शैलू के नामांकन से पूर्व आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने में कहा कि भारत विरोधी ताकतें नरेन्द्र मोदी की सरकार नहीं बनने देना चाहती हैं। विरोधी दल उन्हीं के ऐजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। मेरा दावा है कि राहुल गांधी रायबरेली से तो अखिलेश यादव कन्नौज से इस बार फिर पत्नी डिंपल यादव की तरह चुनाव हारेंगे। भाजपा ने देश में विकास यात्रा शुरू की है। भ्रष्टाचारी घबराए हैं। 400 सीट जीतने से लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा ऐसा दुष्प्रचार कर रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 साल से भाजपा की सरकार चल रही है। लोकतंत्र को हमेशा मजबूत करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। लोकतंत्र के मंदिर में प्रवेश करने से पहले संसद के सामने पीएम मोदी ने माथा टेका था। बाबा साहब का बनाया संविधान है। इससे कोई छेड़छाड़ नहीं होगा। मोदी ने जो कहा वह पूरा किया। सूबे में सपा सरकार के समय बिजली आती नहीं थी। योगी की सरकार में बिजली जाती नहीं है।
श्री मौर्य ने कहा कि 25 मई श्रावस्ती तथा गैंसड़ी विधान सभा का चुनाव है। लोकसभा में कमल खिलेगा तो सीट का आंकड़ा 400 पार होगा और समान नागरिक संहिता लागू होगी। कांग्रेसियों ने अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए धारा 370 लगायी थी। भाजपा पावर में नहीं आती तो 370 नहीं हटती। भाजपा ने तीन मुख्य वादे किए थे। धारा 370 हटाना, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण व समान नागरिक संहिता। दो काम पूरे हो चुके हैं। समान नागरिक संहिता का वादा इस बार सरकार बनने पर पूरा होगा। उन्होंने कहा कि सपा सांपनाथ है, बसपा नागनाथ कांग्रेस कालिया नाग है। मोदी के टक्कर का कोई नेता देश में नहीं है। विपक्ष के पास न कोई नेता है और न ही मुद्दा है। भारत विरोधी ताकत मोदी को सरकार बनाने नहीं देना चाहती।
उन्होंने ने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी से हटाने के लिए विपक्ष सभी हथकंडे अपना रहा है। प्रधानमंत्री राजीव गांधी बोलते थे एक रूपया जाता है तो 15 पैसा पहुंचता है। 34 लाख करोड़ रूपए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों के खाते में पहुंचा है। और कोई पार्टी की सरकार होती तो ये पैसा वह डकार गए होते। इसीलिए मोदी जी को प्रधानमंत्री नहीं बनने देना चाहते। 10 साल जो सरकार चली है वह ट्रेलर था।
असली पिक्चर 4 जून के बाद दिखेगी। मोदी जी की गारंटी की गारंटी है। आपने कमल का बटन दबाया तो मंदिर में माथा टेकने को सभी नेता को मजबूर होना पड़ा। महाराणा प्रताप की मूर्ति का अपमान किया है सपाइयों ने जिसने अपमान किया है उन्हें इसकी सजा मिलेगी। कमल का फूल खिलाकर सजा मिलेगी। साकेत को सांसद। शैलू को विधायक बनाना है। सपा वाले मेरे प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। हम आरएसएस के लोग हैं। किसी को अपशब्द नहीं कहते।

कमल का बटन दबाकर इनका जवाब देना है। गरीब को अमीर बनाने वाला चुनाव समझकर कमल का बटन दबाइये। उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी साकेत मिश्रा व गैसड़ी विधानसभा प्रत्याशी शैलेश शैलू को जिताने की अपील मौजूद लोगों से की।
इस अवसर पर राजग गठबंधन के सभी नेता व पदाधिकारी विशाल जनसभा समूह के साथ उपस्थित रहेl जय जानकारी अपना दल (एस) के जिला महासचिव बंटी शर्मा रवि ने दी हैl

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

16 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

16 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

17 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago