डीएम व एसपी ने नामांकन स्थल तथा चुनाव संबंधी तैयारियो का किया निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने नामांकन और चुनाव संबधी तैयारियों का निरीक्षण किया।
दोनो अधिकारियों ने नामांकन कक्ष, नामांकन हेतु निर्धारित मार्ग, बैरिकेडिंग आदि को देखा। जिलाधिकारी ने प्रत्याशियों के साथ आने वाले वाहनों और लोगों की संख्या के बारे में आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने सीसीटीवी और नामांकन प्रक्रिया के वीडियोग्राफी के संदर्भ में भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान निर्धारित मानकों के अनुसार सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। प्रत्याशियों के साथ आने वाले न्यूनतम 100 मीटर पहले ही रोकने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक को पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान अनावश्यक वाहनों को प्रवेश न दें।
दोनो अधिकारियों ने सिंचाई डाक बंगला और पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन का भी अवलोकन किया और वहां की व्यवस्थाओं को देखकर आवश्यक निर्देश दिया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, अपर उपजिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

14 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

14 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

14 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago