3 लाख 50 हजार रुपए नेपाली मुद्रा और एक बाइक समेत नेपाली नागरिक गिरफ्तार
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।भारत नेपाल बार्डर पर नेपाली मुद्रा की तस्करी का मामला प्रकाश में आया है। ठूठीबारी में तैनात 22 वीं बटालियन के एसएसबी व कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मरचहवां बगीचे के समीप से एक बाइक सवार संदिग्ध नेपाली नागरिक के कब्जे से 3 लाख 50 हजार रुपए नेपाली करेंसी बरामद हुआ है। युवक भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाली मुद्रा की खेप अवैध तरीके से नेपाल राष्ट्र ले जा रहा था। प्राप्त समाचार के अनुसार ठूठीबारी कस्बे में एक चर्चित बड़ा व्यापारी है जो मनी एक्सचेंज के अवैध कारोबार में सक्रिय और संलिप्त है, व्यापारी के वहां से प्रतिदिन बट्टे का रेट भी खुलता है।एसएसबी जवानों व कस्टम विभाग के संयुक्त टीम को उस समय एक बड़ी सफलता मिली जब मुखबिर के सूचना पर क्षेत्र के मरचहवां बगीचे के समीप एक भारतीय मोटरसाइकिल यूपी 56 एई- 0610 बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति भारत से नेपाल राष्ट्र की तरफ जा रहा था, जिसे रोककर संयुक्त टीम द्वारा तलासी ली गई तो उसके कब्जे तीन लाख पचास हजार रुपए नेपाली करेंसी बरामद हुआ। नोटो की गिनती करने पर एक एक हजार के दो सौ नोट व पांच-पांच सौ के तीन सौ नोट की नेपाली मुद्रा बरामद हुई है। एसएसबी द्वारा पूछ-ताछ के दौरान आरोपित शख्स नेपाली रुपए के बाबत कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया। ऐसे में उपरोक्त करेंसी की बरामदगी से पुष्टि हो रहा है कि नेपाली मुद्रा अवैध तस्करी के जरिए नेपाल राष्ट्र ले जाने की फिराक मे था। हालांकि पकड़े युवक ने अपना नाम संदीप कुमार पुत्र प्रेम कुमार निवासी निवासी बक्शीपुर जिला नवलपरासी राष्ट्र नेपाल बताया है। इस संबंध में कस्टम इंस्पेक्टर बृजेश गुप्ता ने बताया कि नेपाली करेंसी की तस्करी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि पर बरहज में आयोजित होगा कार्यक्रम,…
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…