Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा से गुरुवार की देर शाम गायब एक हीरो स्पलेंडर बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद बाइक की तलाश में जुटे लोगों ने एक किलोमीटर दूर बाइक के साथ एक युवक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर को जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक उक्त गांव के निवासी मुन्ना अपनी बाइक से सीताराम चौराहा पर किसी व्यक्ति से मजदूरी लेने गया था। सरकारी शराब की दुकान के समीप वह बाइक खड़ी कर पैसा लेने चला गया। वापस लौटा तो देखा कि उसकी बाइक गायब थी। उसने शोर मचाया। लोग बाइक की तलाश में जुट गए। वहां से एक किमी दूर बरवा टोला के समीप संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक बाइक के साथ दिखाई दिया।

उक्त बाइक चोरी की निकली। युवक की शिनाख्त सेवरही थानाक्षेत्र के दुमही गांव निवासी जयप्रकाश पुत्र रामबचन प्रसाद के रूप में हुई। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई रणविजय सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, तारकेश चौबे व संतोष कुमार बाइक व युवक को कब्जे में ले थाने ले गए। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक के विरुद्ध बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments