Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशौच करने गए युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत

शौच करने गए युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

शौच करने गए युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं, मृतक के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। नरही थाना क्षेत्र के पलिया खास बड़काखेत गांव की है। बताया जा रहा है कि पलिया खास बड़काखेत गांव निवासी राम विशेख यादव (34) पुत्र रामायण यादव मंगलवार को गांव के अन्य लोगों के साथ बैठे थे। वे साथ के लोगों से यह बोलकर गये कि शौच से आ रहा हूं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। साथ के लोग यह जानने के लिए गंगा घाट की ओर गये कि राम विशेख कहा रूक गया
गंगा घाट पर पहुंचे लोग राम विशेख को डूबा देख दंग रह गये। उन्हें आनन-फानन में बाहर निकाला गया, लेकिन देर हो चुकी थी। इसकी जानकारी होते ही सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments