Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोली लगने से युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी

गोली लगने से युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बैरिया थाना क्षेत्र के गोनिया टोला गांव में बुधवार, 16 जुलाई 2025 को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल युवक की पहचान युवराज सिंह उर्फ यश सिंह, पुत्र हरेन्द्र सिंह, निवासी गोनिया टोला के रूप में हुई है। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बलिया रेफर किया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति सामान्य बताई है। हालांकि, गोली लगने की घटना को लेकर अभी तक युवक या उसके परिजनों की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि गोली किसने और किन परिस्थितियों में चलाई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से जांच कर रही है।घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है और साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। वहीं, क्षेत्राधिकारी (CO) बैरिया ने भी मौके का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया एक वीडियो बाइट के माध्यम से साझा की है। बलिया पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखें। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments