देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास पैकौली-सिसवा मार्ग पर एक युवक की निर्मम हत्या कर शव को नग्न अवस्था में गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही जुटी भीड़
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
ये भी पढ़े – Iran-US Tension: ईरान पर कार्रवाई का अमेरिकी ‘मास्टर प्लान’ तैयार, ट्रंप के फैसले पर टिकी दुनिया की नजर
शव की पहचान नहीं, हाथ पर ‘रवि’ का टैटू
प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि उसके शरीर और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक के हाथ पर “रवि” नाम का टैटू बना हुआ है, जिसके आधार पर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस जांच में जुटी, जल्द खुलासे का दावा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।
ये भी पढ़े – RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस
