क्रिकेट खेल रहे युवक के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुजुरी मे मंगलवार को सुबह कुछ युवकों के साथ क्रिकेट खेल रहे एक युवक के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई जिससे ग्राम सभा मे घटना की जानकारी मिलते ही परिजनो व ग्रामीण में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुजुरी मे मंगलवार को सुबह कुछ युवकों के साथ क्रिकेट खेल रहे 18 वर्षीय अमरनाथ पुत्र मन्नु के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह से झुलस गया। घटना की जानकारी युवक के साथियों ने परिजनो को दिया। आनन फानन मे इलाज के लिए परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा ले गये जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।मौत की जानकारी मिलते ही परिजनो सहित ग्राम सभा मे कोहराम मच गया ।यह घटना उस समय हुआ जब सुबह हल्का फुल्का गरज के साथ बारिश हो रहा था। उसी समय कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे जिसमें मन्नु आकाशीय बिजली के चपेट मे आ गया जिससे मौत हो गया।मौत होने से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

फरेंदा में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं सैकड़ों फरियादें, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण पर जोर

मौके पर जांच, समयबद्ध कार्रवाई और पारदर्शी समाधान के सख्त निर्देश,फरियादियों को मिला भरोसा महराजगंज…

4 minutes ago

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन, बनकटाशिव धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भटनी क्षेत्र के सल्लहपुर स्थित बनकटाशिव में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं…

50 minutes ago

रेल चक्का जाम करने जा रहे कांग्रेसियो को रेलवे प्रशासन ने रोका

काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार की…

58 minutes ago

देवरिया पुलिस का मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान, चौराहों और बाजारों में पहुंचकर किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के…

1 hour ago

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

2 hours ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

2 hours ago