मृतक का एक वर्ष पहले हुआ था गौना, परिजनों में मचा कोहराम
गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)
कर्नलगंज,गोण्डा। स्थानीय तहसील के परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौकी अन्तर्गत भटपुरवा खदरनपुरवा मोड़ के निकट मंगलवार की देर शाम एक बाईक सवार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक व एक बारह वर्ष की बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर मांझा बोडमपुरवा के रहने वाले हंसराज यादव (26) अपने चचेरे भाई राजभवन यादव व उसकी 12 साल की भांजी रजनी के साथ पूरेअंगद गांव स्थित अपने रिश्तेदार सुन्दर भटियारा के घर गए थे। मंगलवार की देर शाम तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे। बाईक हंसराज चला रहा था। परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौकी अंतर्गत भटपुरवा खदरनपुरवा मोड़ के समीप उनकी बाईक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में बाइक चालक हंसराज यादव की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार 12 वर्षीया रजनी व रामभवन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया,जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। हादसे की खबर मृतक हंसराज के घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। नरायनपुर मांझा के प्रधान राजू यादव ने बताया कि एक वर्ष पहले ही हंसराज का गौना हुआ था। मृतक के भाई बल्दी, बाबू, रमेश, पिंटू सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में शाहपुर चौकी प्रभारी अरविन्द कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…
चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…
काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…