बकरी बचाने के चक्कर में तेंदुए से भिड़ा युवक हुआ घायल

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)। सुजौली रेंज के अयोध्यापुरवा गाँव में रात में तेंदुआ पहुच गया। तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया। शोर सुनकर युवक बचाने दौड़ा तो तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया। युवक ने तेंदुए से कुछ देर तक संघर्ष कर जान बचाई। अन्य लोगों के दौड़ने पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। युवक को अस्पताल में पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत अयोध्यापुरवा गांव में शुक्रवार रात में घर के अंदर घुसे तेंदुए ने बकरे पर हमला कर दिया। पालतू जानवरों की आवाज सुन परिजनों के नींद खुल गई। मौके पर पहुंचे मोहम्मद जैनुल ने तेंदुए को भगाने की कोशिश की तो तेंदुए ने मोहम्मद जैनुल पर ही हमला कर दिया। तेंदुए और जांबाज मोहम्मद जैनुल में लगभग पांच मिनट तक संघर्ष चलता रहा। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग दौड़े। सभी ने हांका लगाया। इस पर तेंदुआ जैनुल को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले से जैनुल के सिर में काफी चोट आई है। जैनुल को पास के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में प्राथमिक उपचार के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया गया है। मामले की सूचना वन क्षेत्राधिकारी सुजौली रेंज रामकुमार को दी गई। क्षेत्राधिकारी राम कुमार के निर्देशन में सुजौली रेंज के वाचर सूरज शुक्ला, विकास राजपूत और ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। सभी ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। वही लगातार आबादी क्षेत्रों में हो रहे जंगली जानवरों के हमले से ग्रामीण दहशत में है। सुजौली के अयोध्यापुरवा, घुरेपुरवा , भेसाही में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले काफी दिनों से तेंदुआ रात होते ही घर के आसपास घूमने लगता है जिससे क्षेत्रीय ग्रामीण काफी दहशत में है।
गाँव निवासी ग्रामीणों ने बताया कि रात में विद्युत आपूर्ति जाने के बाद अंधेरा छा जाता है। इससे तेंदुआ हमला करने लगता है। जिससे सभी परेशान है। ग्रामीणों ने उजाले के लिए वन विभाग व ग्राम प्रधान से सोलर लाइट की मांग की है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

3 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

4 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

4 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

5 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

5 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

5 hours ago