बारात में शामिल युवक की गला रेतकर हत्या, बारातियों की अधिक संख्या बनी विवाद का कारण

बांका/झारखंड(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।एक शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब बारात में शामिल एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज घटना झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड स्थित माल भंडारीडीह गांव की है, जहां बारात में बारातियों की संख्या को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

मृतक की पहचान बिहार के बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रनिया गांव निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद तौसिफ के रूप में हुई है। वह बारात में शरीक होने अपने ननिहाल नोनीहाट होते हुए झारखंड पहुंचा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शादी समारोह में बारातियों की संख्या अपेक्षा से अधिक होने पर वधूपक्ष के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई। विवाद इतना बढ़ा कि कुछ लोगों ने मोहम्मद तौसिफ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

इस जघन्य वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोगों ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी–पुतिन की गर्मजोशी भेंट, साझा तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

तियानजिन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने…

12 minutes ago

विश्व नारियल दिवस 2 सितंबर 2025- मानव स्वास्थ्य, संस्कृति और वैश्विक समृद्धि का प्रतीक

गणेश पूजा में नारियल अनिवार्य होता है,क्योंकि यह विघ्नहर्ता के आशीर्वाद का प्रतीक है। गोंदिया…

31 minutes ago

विवाह समारोह-पवित्र संस्कार,आधुनिकता का दंश और समाज की चुनौती

शादी समारोहों में शराब, डीजे, नाइट पार्टी और वेस्टर्न कल्चर की नकल आम हो गई…

49 minutes ago

बड़ी राहत: गैस सिलेंडर के दामों में फिर कटौती

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। महीने की शुरुआत ग्राहकों के लिए बड़ी राहत लेकर आई…

1 hour ago

सदर रेलवे स्टेशन पर बवाल, किन्नरों ने RPF प्रभारी पर किया लाठी-डंडों से हमला, आमजन ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार की रात सदर रेलवे स्टेशन पर बड़ा बवाल हो गया।…

2 hours ago

देवरिया पुलिस महकमे में तबादलों की बयार, एसपी ने कस दी कार्यशैली पर लगाम

विनोद सिंह को कोतवाली तो अजय को मदनपुर में तैनाती देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस…

2 hours ago