Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिमंत्रण देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

निमंत्रण देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l तरकुलवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत निमंत्रण देने जा रहा एक बाइक सवार युवक का टैंकर के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु देवरिया भेज दिया।उधर मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।युवक का घर खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
गढ़रामपुर गांव का रहने वाला 27वर्षीय युवक संदीप कुमार की बहन का शादी तय है।वह शादी का निमंत्रण बांटने के लिए जा रहा था।अभी वह मेन मार्ग तरकुलवा कसया पर जमुनी के समीप पहुंचा था कि विपरीत दिशा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार टैंकर के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही मौके पर उपनिरीक्षक शुभम सिंह पहुंचकर घायल को गंभीरावस्था में इलाज के लिए सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया।जहां चिकित्सको में उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।उधर मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments