बलिया (राष्ट्र की परम्परा) एनएच 31 पर स्थित दुबहड़ थाना क्षेत्र के जनाड़ी पुल तिहारे पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि विष्णुदेव यादव, पूजा व नीतू वर्मा (निवासी पांडेयपुर थाना दुबहड़, बलिया) महाशिवरात्रि पर ब्रह्मपुर (बिहार) स्थित बाबा बरमेश्वर नाथ जी का दर्शन करने जा रहे थे। जनाड़ी पुल तिहारे के पास पहुंचे ही थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में पारसनाथ प्रसाद (72) निवासी नियाजीपुर थाना सेमरी, बिहार तथा दूसरी बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने पारसनाथ प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…