छत से गिरकर युवक की मौत

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
बिजली सजावट के लिए गये युवक छत से गिरकर घायल हो गया स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में ठेकमा बाजार प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले गए, प्राथमिक उपचार के बाद स्थित गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया, वाराणसी जाते समय रास्ते में ही युवक की मृत्यु हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सददो पट्टी गांव निवासी प्रवीण (रे खाई) पुत्र रामबुझ उम्र 21 वर्ष भवतर गांव निवासी अनिल सिंह के टेंट हाउस पर बिजली सजावट का कार्य करता था, रोज की भांति रविवार की सुबह लगभग 9:00 बजे सराय पलटू गांव निवासी विष्णु बेनवंशी के घर रामायण पाठ कार्यक्रम में बिजली सजावट करने गया था, घर के छत पर बिजली सजावट कर रहा था कि अचानक छत से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से ठेकमा बाजार प्राइवेट डॉक्टर के यहां दिखाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थित गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया परिजन वाराणसी ट्रामा सेंटर लेकर जा रहे थे, कि रास्ते में युवक की मौत हो गई। संतुष्टि के लिए परिजन ट्रामा सेंटर ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था बड़ा भाई रोजी रोटी के लिए बाहर गया हुआ है दोनों बहनों की शादी हो गई है मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया माता विद्या देवी का रो-रो बुरा हाल हो गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

2 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

2 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

10 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

10 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

11 hours ago