राहुल गाँधी के पीएम बनते ही भारत वैश्विक राजनीति को नई दिशा देगा- शाहनवाज़ आलम

राहुल गाँधी के अमरीका दौरे पर स्पीक अप 99 में बोले कांग्रेस नेता

कानपुर ( राष्ट्र की परम्परा )
राहुल गाँधी के अमरीका में दिये गए भाषणों ने उन्हें भविष्य का वैश्विक नेता साबित किया है। कभी यही दर्जा नेहरू और इंदिरा गाँधी का विश्व की राजनीति में था। यह गौरव 2024 में उनके पीएम बनते ही भारत फिर हासिल करेगा। यह बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 99 वीं कड़ी में कहीं।
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि राहुल गाँधी का अमरीका में कहना कि भारत उसके सभी राज्यों के लोगों की संस्कृति, भाषा और इतिहास के बीच संवाद है और इस संवाद में सबको ईमानदारी से सुना जाना सबसे ज़रूरी है, भारतीय लोकतंत्र की उनकी गहरी समझ को दिखाता है। देश को यही दृष्टि एकजुट और अखंड रख सकती है। उनका यह कहना कि किसी भी भाषा, इतिहास और संस्कृति पर हमला देश और संविधान पर हमला है, साबित करता है कि उनके नेतृत्व में ही देश अपनी एकजुटता बनाए रख सकता है।
जिस तरह राहुल गाँधी ने अल्पसंख्यक वर्गों की मौजूदा स्थिति और जातिगत जनगणना के महत्व पर ज़ोर दिया वो सभी वंचित तबकों के अधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, उनके इस बयान से देश का वंचित तबका आश्वस्त हुआ है।
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि 2024 में कांग्रेस की सरकार बनते ही जातिगत जन गणना की रिपोर्ट लाकर आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी दी जाएगी जिसके लिए आरक्षण पर लगी सीमा भी हटाई जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

8 minutes ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

15 minutes ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

25 minutes ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

45 minutes ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

3 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

8 hours ago